फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: सड़क का उखड़ा गटका, जान जोखिम में डाल आवाजाही कर रही जनता

विज्ञापन
विज्ञापन
दुर्गम पंचायत काशापाट के ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग से लगाई सड़क की हालत सुधारने की मांग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। उपमंडल रामपुर की दुर्गम पंचायत काशापाट के ग्रामीणों को दशकों के बाद सड़क सुविधा का लाभ तो मिला लेकिन मार्ग की हालत में सुधार नहीं होने से हजारों की आबादी परेशानियां झेल रही हैं। हालत यह है कि दामनी से काशापाट सड़क पर बिछा गटका उखड़ रहा है। इससे मार्ग पर सफर जानलेवा हो गया है। इस वजह से लोग रोजाना खतरों के साये में सफर करने को मजबूर हैं। जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने सड़क की हालत सुधारने के लिए लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से मिलकर जल्द कार्य शुरू करने की मांग की। गौर हो कि काशापाट पंचायत के ग्रामीणों का सड़क से जुड़ने का सपना तो पूरा हुआ, लेकिन यह सड़क अब तक पक्की नहीं हो पाई है। हालांकि लोक निर्माण विभाग ने मार्ग को पक्का करने का कार्य शुरू कर दिया था, लेकिन बीते कई माह से कार्य ठप पड़ा है। ऐसे में दामनी से लेकर काशापाट तक करीब चार किलोमीटर सड़क पर बिछाया गटका वाहनों की आवाजाही के कारण उखड़ता जा रहा है। चार किलोमीटर मार्ग पर गटका उखड़ने से हर समय हादसे होने का अंदेशा बना रहता है। वहीं यहां से गुजरने वाले वाहनों को भी गटके के कारण नुकसान पहुंच रहा है। समस्या को लेकर वीरवार को काशापाट पंचायत का प्रतिनिधिमंडल पंचायत प्रधान पुष्पा सनाटू की अध्यक्षता में लोनिवि के अधिशासी अभियंता रजनीश बहल से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने दामनी से लेकर काशापाट तक मार्ग की जल्द टारिंग करने, सड़क पर क्रैश बैरियर लगाने और कलवर्ट का निर्माण करने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि बारिश के कारण सड़क पर बिछा गटका उखड़ गया है और यहां सफर करना जोखिम भरा हो गया है। लोक निर्माण विभाग रामपुर के अधिशासी अभियंता रजनीश बहल ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि 11 दिसंबर से सड़क को सुधारने का कार्य शुरू किया जाएगा। जल्द ही ग्रामीणों की समस्या सुलझाई जाएगी। इस मौके पर श्यामा नंद, संतराम, मेलाराम, जेठू राम और अमर सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें