फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोग अधिक से अधिक संख्या में करें मतदान : राहुल जैन

विज्ञापन
विज्ञापन
कहा, स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदान के महत्व को समझें ग्रामीण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
काजा (लाहौल स्पीति)। सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता से एडीसी परिसर में स्वीप कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एडीसी राहुल जैन ने विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विभागों के विभागाध्यक्ष और स्टाफ को मतदाता शपथ ग्रहण करवाई गई। सभी को स्वीप के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि स्वीप का प्रमुख लक्ष्य चुनाव के दौरान सभी पात्र मतदाताओं को मत देने और निर्णय लेने के लिए प्रोत्साहित करना है। भारत में सही मायनों में सहभागी लोकतंत्र का निर्माण करना है। यह कार्यक्रम विविध प्रकार के सामान्य और लक्षित इंटरवेंशन पर आधारित है। राज्य के सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक और जनसांख्यिकी प्रोफाइल के साथ-साथ निर्वाचनों के पिछले चक्रों में निर्वाचक सहभागिता के इतिहास और उनसे मिली सीख के अनुसार अभिकल्पित किए गए हैं। एडीसी राहुल जैन ने स्पीतिवासियों से अपील की कि अधिक से अधिक संख्या में मतदान करें। इस अवसर पर एसडीएम हर्ष अमरेंद्र नेगी, तहसीलदार भूमिका जैन और सहित सभी विभागाध्यक्ष कर कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें