संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। राजकीय फार्मेसी कॉलेज रोहड़ू की चतुर्थ सेमेस्टर की छात्रा कशिश ने अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन कांफ्रेंस ड्रग डिस्कवरी, डेवलपमेंट, और लीड ऑप्टिमाइजेशन में पोस्टर प्रस्तुतिकरण में तीसरे स्थान को प्राप्त किया। अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन कांफ्रेंस पांच व छह अप्रैल को हिमाचल प्रदेश के बद्दी विश्वविद्यालय में आयोजित हुई। कार्यक्रम में प्रेसिडेंट फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया डॉ. मोंटू पटेल बतौर मुख्य उपस्थित रहे। कांफ्रेंस में 20 से अधिक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय वक्ताओं ने दवा खोज में कृत्रिम बुद्धिमत्ता की भूमिका पर जानकारी दी। कशिश ने दवा विकास में कृत्रिम बुद्धिमत्ता की महत्वपूर्ण भूमिका पर पोस्टर तैयार किया। उत्कृष्ट पोस्टर प्रस्तुति का निर्माण और प्रस्तुति काॅलेज की सहायक प्रो. चेतना झगटा और शिवानी के मार्गदर्शन में किया गया। उन्होंने पूरी प्रक्रिया में मार्गदर्शन प्रदान किया। कार्यक्रम में देशभर के विभिन्न संस्थानों के 100 से अधिक छात्रों ने पोस्टर और मौखिक प्रस्तुतियों में भाग लिया। कॉलेज के निदेशक डॉ. विवेक शर्मा ने कशिश को और फैकल्टी सदस्यों को उनकी उपलब्धि के लिए बधाई दी।