फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: करवाचौथ से पहले रामपुर बाजार में आई रौनक

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रामपुर बुशहर। सुहागिन महिलाओं के लिए सबसे अधिक महत्व रखने वाले पर्व करवाचौथ को लेकर रामपुर बाजारों में रौनक छाई है। रामपुर सहित कुल्लू, किन्नौर सहित अन्य क्षेत्रों से महिलाएं आकर बाजार में जमकर खरीदारी कर रही हैं। इसमें महिलाएं कपड़े, ज्वैलरी, व्रत का सामान, पूजा कैलेंडर और छननी खरीदते हुए देखी जा सकती हैं। सराफ और कपड़ों की दुकानों पर भी महिला अच्छी खासी भीड़ दिखाई दे रही है। करवा चौथ का व्रत इस बार एक नवंबर को मनाया जाएगा। पर्व पर सुहागिन महिलाएं पति की दीर्घायु के लिए प्रार्थना करेंगी। पर्व को महज तीन दिन शेष रह गए हैं। ऐसे में महिलाएं भी पर्व की तैयारी में जुटी हुई हैं। पूजन और शृंगार की दुकानों में भी भीड़ दिखाई दे रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें