संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल कल्पा में सात दिवसीय एनएसएस शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ बतौर मुख्यातिथि सेवानिवृत्त प्रवक्ता मोती लाल नेगी ने किया। उन्होंने सात दिवसीय एनएसएस शिविर का शुभारंभ दीप प्रज्जवलित करके किया। इस दौरान छात्रों ने सरस्वती वंदना से कार्यक्रम का आगाज किया। इसके बाद विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दीं। स्कूल प्रधानाचार्य चंद्रावती नेगी ने कहा कि छात्र और छात्राओं को एनएसएस शिविर में बढ़चढ़ कर भाग लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि एनएसएस शिविर में स्वयंसेवियों को नैतिक मूल्यों, मिलजुल कर कार्य करना,सहयोग की भावना और विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास होता है। इस मौके पर एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी निशा कुमारी और अनिल कुमार मौजूद रहे।