नगर पंचायत मैदान में लगेंगे पटाखों के स्टाॅल, पुलिस ने किया बाजार का निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। जुब्बल बाजार में दुकानों पर पटाखों की बिक्री करना प्रतिबंधित रहेगा। दिवाली में पटाखों की ब्रिक्री के लिए प्रशासन की ओर से नगर पंचायत के मैदान को चयनित किया गया है। वीरवार को पुलिस की टीम ने एसएचओ जुब्बल चेतन चौहान की अध्यक्षता में जुब्बल बाजार का निरीक्षण किया गया। इस दौरान दुकानों में जाकर व्यापारियों को इस संबंध में जागरूक किया गया। एसएचओ जुब्बल चेतन चौहान ने बताया कि जुब्बल बाजार के अंदर दुकानों पर पटाखों की बिक्री करना प्रतिबंधित है। पटाखों के स्टाॅल सिर्फ नगर पंचायत जुब्बल के मैदान में ही लगेंगे। स्थान का चयन प्रशासन की ओर से किया गया है। वीरवार को बाजार का निरीक्षण कर दुकानदारों को आवश्यक निर्देश गए हैं। अगर कोई व्यक्ति बाजार में पटाखे बेचता हुआ पकड़ा गया तो पटाखों को जब्त कर लिया जाएगा। पटाखों के स्टॉल 11 नवंबर और 12 नवंबर को नगर पंचायत जुब्बल के मैदान में लगेंगे। उन्होंने बताया कि प्रशासन के निर्देशों का पालन करना सभी के लिए अनिवार्य होगा।