जगातखाना (कुल्लू)। शाइनिंग स्टार पब्लिक स्कूल जगातखाना की छात्रा सोनल ठाकुर का चयन जवाहर नवोदय विद्यालय कुल्लू के लिए हुआ है। छात्रा के चयन पर स्कूल की एमडी कुमारी मधु नेगी, प्रधानाचार्य एचएल नागटा ने खुशी जताई है।
उन्होंने छात्रा के भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने बताया कि शाइनिंग स्टार पब्लिक स्कूल वर्ष 2004 के बाद पढ़ाई के साथ साथ अन्य गतिविधियों में अपना नाम कमा रहा है।