फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: ज्यूरी में एनडीआरएफ ने छात्रों को सिखाईं आपदा से निपटने की बारीकियां

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। एनडीआरएफ की टीम ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल ज्यूरी में एनएसएस के छात्रों को आपदा से निपटने की बारीकियां सिखाईं। बुधवार को राष्ट्रीय आपदा मोचन बल की बटालियन जसूर नूरपुर के कमांडेंट बलजिंद्र सिंह अगुवाई वाली ज्यूरी के कोटला रामपुर में स्थित आरआरसी कंपनी ने शिविर में विद्यार्थियों को जागरूक किया। शिविर में टीम कमांडर इंस्पेक्टर निखिलेश नेगी और सब इंस्पेक्टर ने आपदा के समय बचाव कार्यों और प्राथमिक उपचार के गुर सिखाए। एनडीआरएफ टीम ने स्कूल के प्रधानाचार्य, शिविर के समन्वयक सहित शिविर में शामिल 63 छात्रों को प्रदर्शनी के माध्यम से आपदा के समय बचाव कार्यों का प्रशिक्षण दिया। टीम कमांडर ने बताया कि सरकार के आदेशों से आपदा से निपटने के लिए राज्य में लोगों को जानकारियां समय-समय पर दी जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें