फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: सड़क से जुड़ा डोडरा क्वार का जिस्कुन गांव, पहली बार पहुंची बस

विज्ञापन
डोडरा क्वार के जिस्कून मार्ग पर बस को रवाना करते नायब तहसीलदार क्वार
विज्ञापन
खुशी से झूम उठे लोग, प्रदेश सरकार का जताया आभार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रोहडू। उपमंडल डोडरा क्वार का जिस्कूण गांव आखिरकार सड़क से जुड़ गया है। सोमवार को सड़क की सफल पासिंग हुई है। इसके बाद गांव में पहली बार बस पहुंचने पर पंचायत के लोग खुशी से झूम उठे। उन्होंने इसके लिए लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह और मुख्य संसदीय सचिव मोहन लाल ब्राक्टा का आभार व्यक्त किया। सोमवार को लोक निर्माण विभाग डोडरा क्वार ने आठ किलोमीटर लंबे जिस्कूण संपर्क मार्ग को बस सेवा के लिए पास करवाया है। इससे पहले लोगों को पैदल सफर करके घर पहुंचना पड़ता था। सड़क का निर्माण कार्य लंबे समय से चल रहा था लेकिन भूस्खलन और अन्य कारणों से लंबित था। सड़क को पास करने के लिए नायब तहसीलदार जयकृष्ण ने हरि झंडी दिखाकर बस को रवाना किया। इस अवसर में लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता रवि कुमार, कनिष्ठ अभियंता रामेश्वर चौहान, पथ परिवहन निगम रोहड़ू डिपो रोहड़ू के इंस्पेक्टर अशोक रांटा और प्रकाश चंद सहित पंचायत समिति चिड़गांव के पूर्व अध्यक्ष ईश्वर सिंह नेगी, पूर्व प्रधान ग्राम पंचायत जिस्कुन और वर्तमान प्रधान ललिता चौहान सहित अन्य लोग मौजूद थे। पूर्व पंचायत समिति अध्यक्ष ईश्वर नेगी ने सड़क को पास करने के लिए हिमाचल प्रदेश सरकार और लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह, मुख्य संसदीय सचिव और रोहड़ू के विधायक मोहन लाल ब्राक्टा का धन्यवाद किया। नेगी ने बताया कि अब जाखा और जिस्कूण के लोगों को बस की सुविधा मिल सकेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें