रामपुर बुशहर। सतलुज जल विद्युत निगम कांन्ट्रेक्ट वर्कर्स यूनियन 1,500 मेगावाट नाथपा झाकड़ी का मांगों को लेकर 11वें दिन से विरोध प्रदर्शन जारी रहा। इस दौरान कामगारों ने झाकड़ी, नाथपा और कोटला में परियोजना के खिलाफ मोर्चा खोला हुआ है।
प्रदर्शन को संबोधित करते हुए सीटू जिला अध्यक्ष कुलदीप सिंह, अमित, नीलदत्त, यूनियन अध्यक्ष गुर दास, महासचिव कामराज, रामकुमार और पवन ने कहा कि नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन 1,500 मेगावाट यूनियन के द्वारा प्रबंधन को 22 जून को मांगपत्र दिया गया था। इसमें प्रमुख मांगे परियोजना में काम कर रहे मजदूरों के लिए पदोन्नति नीति, सामूहिक बीमा, काम के आधार पर पद, हिमपेस्को के तर्ज पर 22,000 रुपये वर्दी भत्ता, 500 रुपये वर्दी धुलाई भत्ता, सावड़ा कुड्डू जल विद्युत परियोजना की तर्ज पर रहने के लिए क्वार्टर मांगे गए थे।
इसके साथ ही रामपुर हाइड्रो पावर स्टेशन की तर्ज पर यात्रा भत्ता, नाथपा में कॉलोनी साइट में कैंटीन, रोगी वाहन, परियोजना में कार्यरत मजदूरों की मृत्यु या सेवानिवृति हो जाए, तो उसकी जगह परिवार के सदस्य को 412 मेगावाट की तर्ज पर रोजगार देने की मांग उठाई गई।
मजदूर नेताओं ने कहा कि यूनियन ने प्रबंधन को मजदूरों की समस्याओं को लेकर कई बार सूचित किया गया लेकिन परियोजना प्रबंधन ने उनकी मांगों पर बातचीत और समस्याओं का निदान नहीं किया है। इस मौके पर विद्या, निशा, राकेश, पार्वती, सूरम लाल बांष्टु, राजेंद्र भंडारी, राजेश, कौल राम और कमला सहित अन्य मौजूद रहे।