फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: झाकड़ी में ग्रामीणों को बताईं बैंक की योजनाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रामपुर बुशहर। हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक शाखा झाकड़ी ने एक दिवसीय ग्रामीण स्तरीय वित्तीय साक्षरता दिवस का आयोजन झाकड़ी पंचायत में किया। बैंक अधिकारियों ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रदान की। शिविर में बैंक की चलाई गई महिला सशक्त ऋण योजना, अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, बैंक की विभिन्न बचत और ऋण योजनाओं के बारे में बैंक कर्मचारी बलविंद्र सिंह ठाकुर और संजय कुमार ने लोगों को अवगत करवाया। इस मौके पर झाकड़ी पंचायत के उपप्रधान विशाल मेहता, सचिव रजनीश चौहान, मदन लाल, रामदासी और जगदीश सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें