संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। आनी के प्रसिद्ध माता शैलपुत्री मंदिर में मंगलवार रात जागरण का आयोजन किया गया। इसमें कुमारसैन, करसोग और आनी के भक्तों ने भाग लिया। जागरण में भजन गायकों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां देकर भक्तों को झूमने पर मजबूर कर दिया। भजन गायक जोवन दास शर्मा ने आ मां आ तुझे दिल ने पुकारा, आ जा ओ मां दिल घबराए, देर न हो जाए, पार करो मेरा बेड़ा भवानी, रेणुका माईये मां माईये, तेरी बंसी रा नजारा कृष्णा, तेरे सराहने आये करना जय भीमा कालिए, मां शेर पे आती हो बड़ी सुंदर दिखती हो जैसे भजन प्रस्तुत किए। कार्यक्रम आयोजक तिलक शर्मा और प्रभा शर्मा ने बताया कि मां शैलपुत्री सभी की मनोकामनाओं को पूर्ण करने वाली देवी है।