फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: चारंग में सामूहिक भवन और सामूहिक रसोईघर लोकार्पित

विज्ञापन
विज्ञापन
राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने किया कुन्नू और चारंग गांव का दौरा, स्वच्छता सर्वेक्षण में प्रथम आने पर दी बधाई
विज्ञापन


महिला मंडल भवन के निर्माण के लिए की 20 लाख रुपये की राशि देने की घोषणा

संवाद न्यूज एजेंसी

पूह (किन्नौर)। राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने कुन्नू और चारंग गांव का दौरा किया। उन्होंने कुन्नू में जनसभा को संबोधित करते हुए ग्राम पंचायत चारंग को स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 में प्रथम आने पर बधाई दी। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को कुन्नू गांव में सामुदायिक भवन, जोमो हॉस्टल के दूसरी मंजिल का कार्य और प्रवेश द्वार का कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लोगों को वन अधिकार मिले, इसके लिए वन अधिकार अधिनियम का शिविर लगाया जाएगा। चरणबद्ध रूप से विकासात्मक कार्य सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया। इसके बाद राजस्व मंत्री ने ग्राम पंचायत चारंग में 30 लाख रुपये की लागत से निर्मित रंगरिक्चे चारंग में सामूहिक भवन एवं सामूहिक रसोईघर का उद्घाटन किया। चारंग में संचार को सुदृढ़ किया जाएगा, जिससे लोगों को सिग्नल की समस्या से निजात मिल सके। सड़क सुदृढ़ करने का कार्य और खेल मैदान का निर्माण कार्य शीघ्र पूरा किया जाएगा। आय के साधन बढ़ाने के लिए बागवानी के माध्यम से विकल्प तलाशे जाएंगे और टापरी मंडी में सब्जी के आढ़तियों को कृषि उपज खरीदने के लिए जगह दी जाएगी। चारंग में महिला मंडल भवन के निर्माण के लिए प्रारंभिक कार्य आरंभ करने के लिए 20 लाख रुपये की राशि देने की घोषणा की गई है। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी पूह विनय मोदी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सोनम नेगी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें