संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। राजकीय महाविद्यालय सीमा रोहड़ू के इग्नू अध्ययन केंद्र में शनिवार को परिचय सभा का आयोजन किया गया। इसमें समन्वयक इग्नू डॉ. राय सिंह बतौर मुख्यातिथि के तौर पर उपस्थित रहे। परिचय सभा में 30 विद्यार्थी ऑफलाइन माध्यम से जुड़े और 82 छात्र ऑनलाइन माध्यम से जुड़ें। सभा में छात्रों को उनके आगामी कार्यक्रम के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। इस दौरान छात्रों ने उठाई गई सभी समस्याओं का निवारण भी किया गया।