संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। इग्नू ने जनवरी 2024 सत्र के लिए स्नातक, स्नातकोत्तर, सर्टिफिकेट और डिप्लोमा कार्यक्रम में प्रवेश की अंतिम तिथि को 29 फरवरी से बढ़ाकर 10 मार्च कर दिया है। इग्नू स्टडी सेंटर 1110 रामपुर के समन्वयक डॉ टीडी वर्मा ने बताया कि जनवरी सत्र 2024 इग्नू में जो विद्यार्थी प्रवेश लेना चाहते हैं, वे 10 मार्च से पहले प्रवेश ले सकते हैं। पहले प्रवेश तिथि 29 फरवरी थी लेकिन किसी कारणवश प्रवेश तिथि को 29 फरवरी से बढ़ाकर 10 मार्च कर दिया गया है। इग्नू से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए विद्यार्थी इग्नू स्टडी सेंटर 1110 राजकीय महाविद्यालय रामपुर से प्राप्त सकते हैं।