फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: एचआरटीसी बस नहीं हुई स्टार्ट, लोग पैदल सफर करने पर मजबूर

विज्ञापन
विज्ञापन
मुनिश पंचायत का मामला, दो दर्जन से अधिक लोगों को झेलनी पड़ी परेशानी
विज्ञापन

पंद्रह दिन पहले स्टार्ट करने की कोशिश में पलट गई थी बस, कई यात्री हो गए थे घायल
संवाद न्यूज एजेंसी
डंसा (रामपुर बुशहर)। हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम डिपो रामपुर की खस्ताहाल बसें ग्रामीणों रूटों पर आए दिन खराब हो जाती है। इस वजह से यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। मुनीश में सोमवार को सुबह आठ बजे चलने वाली एचआरटीसी बस जब स्टार्ट ही नहीं हुई। इस वजह से दो दर्जन से अधिक सवारियों को पैदल ही गंतव्य तक पहुंचना पड़ा । पंद्रह दिन पहले भी धक्का मारकर स्टार्ट करने की कोशिश में बस सड़क पर पलट गई थी। इस घटना में दो दर्जन से अधिक सवारियों को चोटें आई थी। इसके बावजूद भी परिवहन निगम की नींद नहीं टूटी। इसके बावजूद क्षेत्र में खटारा बसों को भेजकर सवारियों की जिंदगी से खिलवाड़ किया जा रहा है। मुनीश पंचायत के प्रधान भजन दास ने बताया कि डिपो द्वारा इस रूट पर पुरानी बसें भेजी जाती है। इसके चलते लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ती है। उन्होंने आरएम से मांग की कि इन रूटों पर नई बसों को भेजा जाए, जिससे लोगों को परेशानी न हो। रएम एचआरटीसी रामपुर डिपो अतुल गुप्ता ने बताया कि सदिर्यों को ठंड होने से बैटरी जाम हो रही है। इसके कारण बस स्टार्ट करने में दिक्कतें पेश आती हैं। जल्द समस्या का समाधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुनिश में खराब बस को ठीक करने के लिए तकनीशियन को भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें