फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: गागना में आग लगने से मकान जलकर राख

विज्ञापन
विज्ञापन
ननाहर पंचायत के गांव गागना की घटना, लोगों ने काबू पाने का किया प्रयास नहीं मिली सफलता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी


चौपाल (रोहडू)। उपमंडल चौपाल के अंतर्गत ननाहर पंचायत के ग्राम गागना में अग्निकांड की घटना सामने आई है। इसमें एक मकान जलकर राख हो गया है। घटना परिवार बेघर हो गया है। अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। जानकारी के मुताबिक गागना गांव के साहिल पुत्र जगदीश के मकान में अचानक आग लग गई। अग्निकांड की यह घटना मंगलवार देर रात करीब 2:00 बजे सामने आई। घर से धुंआ उठता हुआ देख मकान में सो रहे साहिल की परिवार ने बाहर निकल कर मदद के लिए चिल्लाना शुरू किया। आग की लपटें देख स्थानीय लोग भी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने का प्रयास किया। लेकिन आग इतनी अधिक फैल चुकी थी कि देखते ही देखते पूरा मकान जलकर राख हो गया। घटना में घर के साथ ही भीतर रखा सामान भी जल गया है। सर्दियों के मौसम में घर जलने से परिवार बेघर हो गया है। एसडीएम चौपाल नारायण सिंह ने कहा कि प्रशासन की ओर से पीड़ित परिवार को 10,00 रुपए, तिरपाल, कंबल और राशन सामग्री फौरी राहत के रूप में दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें