फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: पांगी गांव में दो मंजिला मकान में लगी आग, लाखों की संपत्ति राख

विज्ञापन
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)। जिला किन्नौर के पांगी गांव में शनिवार सुबह पौने ग्यारह बजे के करीब एक दो मंजिला मकान में अचानक आग लग गई। घटना में लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गई है। राजस्व विभाग की टीम नुकसान का आकलन किया जा रहा है। आग लगने के कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पांगी गांव में बस स्टैंड से समीप बुधवार सुबह सुशांत के मकान में अचानक आग लग गई। इस घटना में 6 कमरों का लकड़ी का मकान जलकर राख हो गया। वहीं आग के कारण 15 से 20 सेब के पौधे भी झुलस गए हैं। आग लगने की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण इकट्ठा हुए और आग पर काबू पाने की कोशिश की। इसकी सूचना करीब 10 बजे अग्निशमन केंद्र रिकांगपिओ को दी गई। सूचना मिलते ही अग्निशमन केंद्र रिकांगपिओ से अग्निशमन अधिकारी मनसा राम की अगुवाई में दमकल की 12 सदस्यीय टीम तीन दमकल वाहनों के साथ पहुंचे और करीब पौने दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

जब तक आग पर काबू पाया जाता, तब तक दो कमरों के साथ ही घर का सामान पूरी तरह जलकर राख हो गया था। आग लगने की सूचना मिलते ही तहसीलदार कल्पा कंचन देवी, क्यूआरटी की टीम और सीआईडी की टीम भी मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की सहायता से आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


तहसीलदार कल्पा कंचन देवी ने बताया कि प्रशासन की ओर से प्रभावित परिवार को नुकसान का आकलन करने के बाद राहत राशि प्रदान की जाएगी जबकि परिवार की ओर से अभी फौरी राहत लेने से मना कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें