फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: ठियोग में हो बागवानों की बकाया राशि का भुगतान

विज्ञापन
विज्ञापन
सरुवन पंचायत के बागवानों ने प्रदेश सरकार और बागवानी विभाग से उठाई मांग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

ठियोग (रामपुर बुशहर)। एचपीएमसी से बागवानों को सेब के भुगतान की अदायगी न होने से खासा रोष है। वहीं बागवानों को भुगतान की राशि के लिए कई किलोमीटर दूर गुम्मा जाने को मजबूर होना पड़ रहा है। बागवानों ने एचपीएमसी से समय रहते बकाया राशि का भुगतान करने की मांग उठाई है। उपमंडल ठियोग के साथ लगती सरुवन पंचायत में इसको लेकर किसानों ने बैठक आयोजित की। इसमें किसानों ने अपनी मांग रखते हुए कहा की एचपीएमसी की ओर से क्षेत्र के बागवानों के सेब की बकाया राशि का भुगतान लंबे समय से नहीं किया गया है। इस कारण बागवानों में सरकार के प्रति रोष है। पूर्व प्रधान ज्ञान चंद ने बताया कि सरकार को जल्द बागवानों की बकाया राशि का भुगतान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर सरकार भुगतान कर भी रही है, तो इसे लेने के लिए बागवानों को कोटखाई के गुम्मा जाना पड़ रहा है। बागवानों का कहना है कि मात्र 840 रुपये बकाया राशि लेने के लिए दिहाड़ी तोड़कर जाना पड़ रहा है। बागवानों को इस बकाया राशि का वितरण ठियोग में किया जाना चाहिए। इसके अलावा सेब की फसल के एवज में सरकार की ओर से दी जाने वाली अन्य सामग्री बागवान गुम्मा के चक्कर लगाने को मजबूर हैं। इससे में क्षेत्र के बागवानों पर आर्थिक मार पड़ रही और उनके समय की भी बर्बादी हो रही है। उन्होंने प्रदेश सरकार और बागवानी विभाग से ठियोग उपमंडल के बागवानों की सुविधा को देखते हुए ठियोग में ही भुगतान की सुविधा प्रदान करने की मांग की है। इस मौके पर विवेक वर्मा, रमेश और नवदीप सहित क्षेत्र के बागवान मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें