फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: उत्तराखंड लोकसभा चुनाव के लिए आज किन्नौर से रवाना होंगे 220 गृहरक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
22 अप्रैल तक चुनावी ड्यूटी में रहेंगे जवान, छह बसों में होंगे रवाना
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रिकांगपिओ (किन्नौर)। किन्नौर की प्रथम वाहिनी के 220 गृहरक्षक उत्तराखंड में 19 अप्रैल को होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए 12 अप्रैल से 22 अप्रैल तक चुनावी ड्यूटी पर रहेंगे। पंकज शर्मा, आदेशक गृह रक्षा एवं उपनियंत्रक नागरिक सुरक्षा प्रथम वाहिनी किन्नौर ने कहा कि 220 जवान शुक्रवार को हिमाचल पथ परिवहन की छह बसों से उत्तराखंड लोकसभा चुनाव के लिए रवाना होंगे। हिमाचल पथ परिवहन निगम किन्नौर डिपो की ओर से 220 पुरुष जवानों को हिमाचल के बॉर्डर पावंटा साहिब तक पहुंचाया जायगा। यहां से देहरादून तक उत्तराखंड सरकार के वाहनों से गृहरक्षक आगे के लिए भेजे जाएंगे। शर्मा ने बताया की उत्तराखंड में 19 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के मतदान के दौरान कानून व्यवस्था सुचारू रूप से चलाने और किसी प्रकार की अराजकता उत्पन्न न हो, इसके लिए प्रथम वाहिनी के गृहरक्षक सेवाएं देंगे। प्रथम वाहिनी के 443 गृहरक्षक किन्नौर के विभिन्न स्थानों में सेवाएं दे रहे हैं। गृहरक्षक विभाग में 87 जवान, अग्निशमन विभाग में 35 जवान, किन्नौर के पुलिस विभाग में 166 जवान, अन्य विभागों में 34 जवान शामिल हैं। इसमें गानवी पावर हाउस, काफनू पावर हाउस, सुरचो पावर हाउस, जेल बॉर्डर, जीएम डीआईसी रिकांगपिओ और किन्नौर के 48 देवी-देवताओं के मंदिरों की सुरक्षा के लिए 98 जवान, जिला कांगड़ा के विभिन्न मंदिरों ज्वालाजी, बैजनाथ, पालमपुर में 34 जवानों के साथ 24 अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों को तैनात किया गया है। राजकीय उच्च मार्ग 5 ब्लॉक प्वाइंट निगुलसरी में यातायात को नियंत्रण करने के लिए 6 गृहरक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है, जिससे यातायात सुचारू रूप से चलाया जा सके। जिला हमीरपुर के बाबा बालकनाथ मंदिर में 27 गृहरक्षकों की मेले में ड्यूटी लगाई हुए है। किन्नौर में प्रथम वाहिनी में कुल 536 गृहरक्षकों की अधिकृत पद हैं जबकि वर्तमान में 492 गृहरक्षक ही मौजूद हैं। प्रथम वाहिनी किन्नौर में 34 वाहन चालकों के अधिकृत पद है। जबकि वर्तमान में 19 वाहन चालक की भर्ती ही की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें