फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: होली की खरीदारी के लिए रामपुर उमड़ी लोगों की भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
चिकित्सकों की सलाह, हर्बल रंगों का ही उपयोग करके लोग,त्वचा को भी रखता है सुरक्षित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। रामपुर के मुख्य बाजार में शनिवार को होली के त्योहार की खरीदारी करने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी। इस दौरान छोटे बच्चों ने तरह-तरह की रंग और पिचकारियों की खरीद की। बाजार में इस साल कई नए डिजाइनों की पिचकारियां और अलगघ्-अलग तरह के रंग उपलब्ध है। इसमें हर्बल रंग भी शामिल हैं। होली के त्योहार को लेकर बाजार भी पूरी तरह से सज गए हैं। वहीं शहर के कई स्कूलों में शनिवार को परीक्षाएं समाप्त हो हुईं। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने एक दूसरे पर जमकर गुलाल लगाया। दुकानों में होली के रंग 50 रुपये के 100 ग्राम बिक रहे हैं। इसमें नीला, लाल, केसरी और पीला सहित अन्य रंग उपलब्ध है। इस बार होली में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने हर्बल रंगों के स्टॉल भी लगाए हैं। यह हर्बल रंग हमारी त्वचा के लिए हानिकारक नहीं होते हैं। इन रंगों से न ही कोई एलर्जी होगी न त्वचा खराब होगी। हर्बल रंगों को लेकर भी ग्राहकों में काफी रुझान देखा गया है। वहीं होली में रंगों के इस्तेमाल को लेकर चिकित्सकों ने लोगों को खास सावधानी बरतने की अपील की है। आयुर्वेदिक बीएमओ प्रदीप शर्मा ने कहा कि लोगों को बाजारों में मिलने वाले हर्बल रंगों का उपयोग करना चाहिए जो हमारी त्वचा को भी सुरक्षित रखता है। इससे हमारे त्वचा को कोई नुकसान और एलर्जी नहीं होती।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें