फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: बौंडा में महिलाओं को आभा कार्ड, आयुष्मान कार्ड के बताए फायदे

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रामपुर बुशहर। हंस फाउंडेशन ने बौंडा गांव में एक दिवसीय स्वास्थ्य जागरुकता शिविर का आयोजन किया। शिविर में महिला मंडल की सदस्यों ने बड़ी संख्या में भाग लिया और उन्हें स्वास्थ्य संबंधी जानकारियां प्रदान की। शिविर में परियोजना समन्वयक टाशी नेगी ने महिलाओं को आभा कार्ड, स्वास्थ्य कार्ड हिमकेयर के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की। साथ ही इनके फायदे भी बताए। इसके अलावा हिमकेयर कार्ड किन-किन अस्पतालों में मान्य है, उसके बारे में जानकारी समूह में साझा करने की बात कही। शिविर के दौरान महिलाओं का एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाने का फैसला लिया गया। इसमें महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी मुहैया करवाई जाएगी और महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी कोई भी समस्या या प्रश्न हो तो ग्रुप के माध्यम से जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं सामाजिक सुरक्षा अधिकारी शिक्षा बेक्टा ने कहा कि आगामी समय में आंखों की जांच को लेकर शिविर का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने महिलाओं को समाज में उनकी भूमिका के बारे और स्वास्थ्य जांच करवाने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर महिला मंडल अध्यक्ष सुषमा सहित अन्य महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें