फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: सामान्य ज्ञान में सतलुज सदन प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली पब्लिक स्कूल झाकड़ी में में स्वास्थ्य दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। दिल्ली पब्लिक स्कूल झाकड़ी में शनिवार को विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार को विशेष प्रात:कालीन सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दसवीं कक्षा के एनसीसी कैडेट्स ने मेरा स्वास्थ्य मेरा अधिकार विषय पर आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता पर आयोजित किया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में सतलुज जल विद्युत निगम नाथपा झाकड़ी पावर स्टेशन चिकित्सालय की मुख्य दंत चिकित्सक डॉ. नेहा चौहान मौजूद रहीं। उन्होंने विद्यार्थियों को स्वास्थ्य से संबंधित बातों को अपने जीवन में उतारने के लिए प्रेरित किया। शारीरिक शिक्षा के अध्यापक मेजर ध्यान चंद ने छात्रों को खेल जीवन में घटित कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कक्षा छठी से आठवीं तक के विद्यार्थियों ने व्यास, रावी, सतलुज और यमुना सदन के दो-दो विद्यार्थियों ने भाग लिया। इसमें सतलुज सदन से अक्षिता कपूर, मीमांसा सिंह बिष्ट ने प्रथम स्थान हासिल किया जबकि यमुना सदन से काव्यांश सेन, अथर्व शर्मा द्वितीय स्थान पर रहे। रावी सदन की आस्था राणा और जॉय बरागटा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। कक्षा नौवीं और दसवीं से सतलुज सदन की दीपाली रांझा और अन्वी चौहान प्रथम, रावी सदन की दिव्यांशी और शासंधर द्वितीय स्थान पर रहीं। कक्षा ग्यारहवीं और बारहवीं में रावी सदन की सैजल बिष्ट और वंदित शर्मा ने पहला स्थान, यमुना सदन दूसरा स्थान और ब्यास सदन ने तीसरा स्थान हासिल किया। प्रधानाचार्य डाॅ. मुकेश कुमार गुप्ता ने मुख्य वक्ता डाॅ. नेहा चौहान का विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के लिए आभार प्रकट किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें