फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: नाको में जांचा लोगों का स्वास्थ्य

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रामपुर बुशहर। दूरदराज के समुदायों को आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए बुधवार को नाको गांव में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। सेना के यूबी एरिया, सेंट्रल कमांड के ऑपरेशन सद्भावना के तहत ट्राइपिक्स ब्रिगेड की ओर से आयोजित शिविर का उद्देश्य उन लोगों की स्वास्थ्य देखभाल आवश्यकताओं को संबोधित करना था, जिनके दूरस्थ स्थान के कारण चिकित्सा और दंत चिकित्सा सुविधाओं तक पहुंच की कम है। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की ओर दवाइयां भी वितरित कीं। इस पहल में ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। आयोजकों ने भौगोलिक बाधाओं के बावजूद जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सेवा सुनिश्चित करने के लिए ऐसे शिविर जारी रखने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें