चिकित्सकों ने युवाओं को नशे से दूर रहने की दी सलाह
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान रामपुर में द हंस फाउंडेशन ने निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया। इसमें फाउंडेशन की मोबाइल मेडिकल यूनिट ने प्रशिक्षुओं और शिक्षकों का स्वास्थ्य जांचा। शिविर में 101 प्रशिक्षु विद्यार्थियों और अध्यापकों के स्वास्थ्य की जांच की गई। इसमें विद्यार्थियों के रक्त की जांच के 56 टेस्ट किए गए और उन्हें दवाइयां भी वितरित की गईं। डॉ. पलक बहल ने बच्चों को नशे से होने वाली बीमारियों के बारे में भी अवगत करवाया। उन्होंने युवाओं को खेलकूद गतिविधियों में भाग लेने के लिए भी प्रेरित किया। इस मौके पर द हंस फाउंडेशन की मोबाइल मेडिकल यूनिट सामाजिक सुरक्षा अधिकारी साहिल, फार्मासिस्ट राजेश वर्मा और आकाश दीप सहित अन्य मौजूद रहे।