फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: गानवी में 350 मरीजों का जांचा स्वास्थ्य

विज्ञापन
विज्ञापन
द हंस फाउंडेशन ने आयोजित किया निशुल्क स्वास्थ्य शिविर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। रामपुर उपमंडल की 15/20 वैली के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गानवी में द हंस फाउंडेशन संस्था ने निशुल्क नेत्र और स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजित किया। शिविर में नेत्र विशेषज्ञों ने 350 से अधिक मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की, जिसके बाद लोगों को निशुल्क दवाएं और आंखों के चश्मे भी उपलब्ध करवाए गए। द हंस फाउंडेशन परियोजना के समन्वयक टाशी नेगी ने बताया कि दूर दराज गांव नंती, फांचा, जघोरी, चंडी, कांदरी, पशगाओं, लबाना-सदाना, कूट और किन्फी के लोगों ने शिविर में पहुंचकर स्वास्थ्य स्वास्थ्य जांच करवाई। उन्होंने कहा कि संस्था का उद्देश्य दुर्गम क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाना है इसी कड़ी में फाउंडेशन बीते दो वर्ष से रामपुर के दुर्गम क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवा रही हैं। वहीं जघोरी पंचायत के प्रधान किशोरी लाल ने बताया कि इस तरह के आयोजन क्षेत्र के लोगों के लिए बहुत अहमियत रखते हैं। दूरदराज होने के कारण 15/20 क्षेत्र स्वास्थ्य सेवाओं से महरूम रह जाता है। शिविर में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. बीएस धीमान, डॉ. रोहित रतन, डॉ. पलक बहल, सामाजिक सुरक्षा अधिकारी साहिल, संजीव कुमार, फार्मासिस्ट हरीश, अंजली, लैब तकनीशियन राजेश, दिनेश, कैलाश, आकाशदीप और कृष्ण कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें