फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: बाहली में 200 मरीजों ने करवाई स्वास्थ्य जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
हंस फाउंडेशन ने आंखों के चश्में और दवाइयां कीं वितरित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। द हंस फाउंडेशन संस्था ने ग्राम पंचायत मुनिश के बाहली में निशुल्क नेत्र और सामान्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इसमें दुर्गम क्षेत्र काशापाट, जोगनी, उर्मण, बाहली, मुनिश, थला, बरकल, मतैना और सेरी गांवों से लोगों ने पहुंचकर स्वास्थ्य का लाभ लिया। शिविर में 200 से अधिक लोगों ने स्वास्थ्य की जांच करवाई। जांच के बाद लोगों को निशुल्क दवाइंया और आंखों के चश्मे वितरित किए गए। द हंस फाउंडेशन रामपुर के परियोजना समन्वयक टाशी नेगी ने बताया कि संस्था का उद्देश्य दुर्गम क्षेत्रों में घरद्वार बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाना है। शिविर में नेत्र रोग के विशेषज्ञ डॉ. बीएस धीमान, डॉ. कशिश कटोच, डॉ. रजत आनंद, सामाजिक सुरक्षा अधिकारी हेमंत कुमार, शिक्षा बेकटा, संजीव कुमार, फार्मासिस्ट पवन कुमार, लैब तकनीशियन गीतांजली, दिनेश कुमार, विनोद और लेखराज ने सेवाएं दीं। इस मौके पर पंचायत प्रधान भजनदास, आशा कार्यकर्ता कला, सुशीला, वार्ड सदस्य मान कुमारी और सुरेंद्र भंडारी सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें