फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: ग्रीन दिवाली मनाने के लिए लोगों को किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
सरस्वतीनगर काॅलेज के छात्रों ने आयुर्वेद एवं ग्रीन दिवाली अपनाने के लिए चलाया जागरूकता अभियान
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी


रोहड़ू। लाल बहादुर शास्त्री कॉलेज सरस्वतीनगर में आयुर्वेद एवं ग्रीन दिवाली अपनाने के लिए अभियान चलाया गया। इसमें की काॅलेज की सभी इकाइयों एनएसएस, एनसीसी, रोवर्स एंड रेंजर्स, ईको क्लब और रेड रिबन क्लब के सदस्यों ने भाग लिया। सभी इकाइयों के छात्रों ने सावड़ा बाजार में रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया। डिग्री कॉलेज सरस्वतीनगर में इस अभियान में आयुर्वेद पर आधारित नुक्कड़ नाटक भी शामिल रहा। इसके माध्यम से आयुर्वेद के लाभों के बारे में संदेश दिया, जिसके लिए भारत को सदियों से जाना जाता है। संस्था के प्राचार्य डॉ. पीपी चौहान सहित सभी छात्र-छात्राएं और स्टाफ इसके साक्षी बने। इसके बाद सभी विद्यार्थियों और शिक्षकों के साथ कॉलेज परिसर से सावड़ा बाजार तक ग्रीन दिवाली के लिए जागरूकता रैली निकली गई। विद्यार्थियों ने अपने नारों के माध्यम से समाज को प्रदूषण मुक्त और पटाखामुक्त दिवाली मनाने के लिए प्रेरित करने और संदेश देने का प्रयास किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें