फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: गौरा-गोपालपुर कांग्रेस जोन ने लोस चुनाव को लेकर किया मंथन

विज्ञापन
विज्ञापन
बैठक में विभिन्न विकास कार्यों और संगठन की मजबूती पर दिया बल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। गौरा-गोपालपुर कांग्रेस जोन ने विशेष बैठक जोन प्रभारी देवी सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इसमें ब्लॉक कांग्रेस रामपुर मीडिया प्रभारी कंवर रिपु दवन विशेष अतिथि के तौर पर मौजूद रहे। बैठक में लोकसभा चुनाव को लेकर सभी पदाधिकारी और सदस्यों ने एकजुटता से कार्य करने का संकल्प लिया। बैठक में गौरा-गोपालपुर जोन के विभिन्न विकास कार्यों को लेकर मंथन किया गया। इसके अलावा संगठन को और मजबूत बनाने और लोकसभा चुनाव को लेकर रणनीति तैयार की गई। बैठक में पेश आई समस्याओं के समाधान को लेकर प्रशासन और सरकार के समक्ष रखनी की बात कही। बीसीसी मीडिया प्रभारी कंवर आरडी ने सभी कार्यकर्ताओं को एकजुटता का पाठ पढ़ाया और कहा कि सरकार के माध्यम से क्षेत्र की समस्याओं का समाधान करने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा। इस मौके पर अजय राणा, सुरजीत कंटू, कृष्ण ठाकुर, केशु, बिहारी लाल खाची, पदम भाटिया, चिंतराम, श्याम लाल, जय सिंह, मदन शर्मा, कर्म देव, विनोद चौहान, ओम प्रकाश नेगी, दीवान और गुलाब सिंह सहित अन्य मौजूद रहेे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें