फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: ये चांद सा रोशन चेहरा, जुल्फों का रंग सुनहरा .... गीत पर थिरकीं छात्राएं

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्या स्कूल में विदाई समारोह का आयोजन, नव्या मेहता के नाम मिस फेयरवेल का खिताब
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। राजकीय उत्कृष्ट कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रामपुर में मंगलवार को विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इसमें छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से खूब धमाल मचाया। छात्राओं ने झुमका-झुमका तेरे कानों रा झुमका, ये चांद सा रोशन चेहरा, जुल्फों का रंग सुनहरा और पैसा पैसा... जैसे गीतों पर मनमोहक प्रस्तुतियों से दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। विद्यार्थियों ने कुल्लवी, किन्नौरी, बॉलीवुड और पंजाबी सहित अन्य गीतों पर प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम के दौरान बारहवीं कक्षा की छात्राओं ने मिस फेयरवेल के लिए खूब दमखम दिखाया। तीन चरणों में आयोजित प्रतियोगिता में रैंप वॉक, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता और टैलेंट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में स्कूल की 221 छात्राओं ने भाग लिया। नव्या मेहता के नाम मिस फेयरवेल का खिताब रहा जबकि महक नेगी प्रथम रनरअप और आरती शुक्ला द्वितीय रनरअप रहीं। त्रिशला शर्मा और ज्योति को सांत्वना पुरस्कार से नवाजा गया। विजय, सुमन और विजय सिंह कड्डा ने कार्यक्रम में निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य जयंती धीमान बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहीं। उन्होंने छात्राओं को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दींं। कार्यक्रम में मंच संचालन महक ने बखूबी निभाया। इस मौके पर प्रवक्ता पीपी दुल्टा, सुरेंद्र टैगौर, राकेश कायथ और शिखा लक्टू सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें