फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: प्रश्नोत्तरी स्पर्धा में रिया प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्या वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में आयोजित विदाई पार्टी में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी



रोहड़ू। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल जुब्बल में जमा एक कक्षा की छात्राओं ने जमा दो कक्षा की छात्राओं के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया। इसमें विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रस्तुतियां दीं। इस दौरान वरिष्ठ छात्राओं के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल के प्रधानाचार्य नरेंद्र चौहान ने की। कार्यक्रम में छात्राओं ने शहीद भगत सिंह, राजगुरू और सुखदेव को याद किया। कार्यक्रम में प्रश्नोत्तरी स्पर्धा का आयोजन किया गया। इसमें रिया वर्मा प्रथम, कृतिका मस्ताना द्वितीय स्थान हासिल किया। इस दौरान माॅडलिंग, म्यूजिकल चेयर, चम्मच दौड़ का आयोजन भी किया गया। मंच का संचालन कुदरत, निहारिका और ख्याति ने किया। इस मौके पर भुपेंद्र मस्तान, रमा चंदेल, शांति मोक्टा, अलका ठाकुर, नीतावत्ती, प्रोमिला कटवाल, बबली लाल्टा, सुशील तांटा, दिनेश चौहान, राकेश चौहान, साहिल चौहान, सुनील और जितेंद्र धल्टा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें