फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: जल शक्ति विभाग की लाखों की संपत्ति चोरी के मामले में चार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


ठियोग (रामपुर बुशहर)। लाखों की सरकारी संपत्ति की चोरी कर ऐश कर रहे चोर गिरोह को ठियोग पुलिस ने दबोचा है। पुलिस ने गिरोह के चार लोगों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। ये सभी ठियोग तहसील से संबंध रखने वाले हैं। उपमंडल ठियोग थाना के अंतर्गत 26 जुलाई को जल शक्ति विभाग के कर्मचारी लायक राम ने पुलिस में दी शिकायत में बताया था कि विभाग के दो अलग-अलग पंप हाउस से मोटर चोरी हो गई है। इसकी कीमत लाखों रुपये की है। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। डीएसपी ठियोग सिद्धार्थ शर्मा ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपियों की पहचान नरदेव सिंह (38), गांव क्यारु, डाकघर माहोरी, तहसील ठियोग, अमित (24 ), गांव माशु, डाकघर माहोरी, जोगिंदर (38), गांव शड़ी मतियाना, तहसील ठियोग और विकेश डोगरा, गांव कलींड, तहसील ठियोग के रूप में हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें