फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रुसलाह पंचायत में गोशाला चढ़ी आग की भेंट, सात पशु जिंदा जले

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


नेरवा (रोहड़ू)। नेरवा तहसील की रुसलाह पंचायत में एक गोशाला में भडक़ी भयानक आग की चपेट में आने से सात पशु जिंदा जल गए। प्रशासन की ओर से पीडि़त को फौरी राहत राशि जारी की गई है। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। जानकारी के मुताबिक शनिवार को ग्राम पंचायत रुसलाह के खुड़बी गांव में एक गोशाला में आग लगने से इसमें बंधे सात पालतू पशु आग की चपेट में आए गए। शनिवार सुबह मोहम्मद आलम की गोशाला में अचानक आग लग गई। गोशाला घर से दूर थी। जब तक आलम और परिवार के सदस्य गोशाला तक पहुंचे तब तक आग फैल चुकी थी। परिवार के सदस्यों ने आग बुझाने की बहुत कोशिशें की, लेकिन गोशाला को जलने से नहीं बचा पाए। इस घटना में गोशाला में बंधे दो बैल, दो गाय, दो बछड़े और एक खच्चर जिंदा जल गए। साथ ही गोशाला भी जलकर राख हो गई। सूचना मिलते ही राजस्व विभाग की टीम मौके पर पंहुची और प्रभावित परिवार को 15,000 रुपये की फौरी राहत जारी की। तहसीलदार नेरवा प्रवीण चौहान ने बताया कि राजस्व विभाग की टीम नुकसान का आकलन करने में जुटी है। प्रभावित परिवार को फौरी राहत राशि जारी की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें