फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: वैभव मिस्टर और महक बनीं मिस फेयरवेल

विज्ञापन
विज्ञापन
डीएवी वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल सरस्वतीनगर में फेयरवेल पार्टी का आयोजन
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी



रोहड़ू। डीएवी वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल सरस्वतीनगर में जमा एक कक्षा के विद्यार्थियों ने जमा दो कक्षा के छात्रों के लिए फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य अरूण शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस मौके पर छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दीं। इसके अतिरिक्त वरिष्ठ छात्रों के लिए विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं भी करवाई गई। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण मिस्टर व मिस फेयरवेल स्पर्धा रही। स्पर्धा तीन चरणों में आयोजित की गई। इसमें वैभव को मिस्टर और महक को मिस फेयरवेल के खिताब से नवाजा गया। इसके अतिरिक्त एसवी सक्षम और तनिशा को रनरअप, आदित्य मुल्टा को मिस्टर पर्सनेलिटी और गुंजन रेटका को मिस पर्सनेलिटी के खिताबसे सम्मानित किया। प्रधानाचार्य अरूण शर्मा ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते कहा कि निरंतर प्रयास, कठिन परिश्रम और अनुशासन से ही सफलता प्राप्त की जा सकती है। निर्णायक मंडल की भूमिका शिक्षक विनय शर्मा, मनजीत जगटा, वंदना और चंद्रज्योति ने निभाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें