फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: ऋषिका मिस और रोहन चुने मिस्टर फेयरवेल

विज्ञापन
विज्ञापन
लक्ष्य हासिल करने के लिए करें कड़ी मेहनत : डॉ. सक्सेना
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। रामपुर पब्लिक स्कूल नोगली में शनिवार को विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। नौंवी कक्षा के विद्यार्थियों ने दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया। समारोह में विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. बीआर सक्सेना बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। समारोह में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति से खूब वाहवाही लूटी। छात्र-छात्राओं ने पहाड़ी और फिल्मी गीतों पर खूब धमाल मचाया और सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। समारोह में ऋषिका मेहता को मिस फेयरवेल और रोहन को मिस्टर फेयरवेल चुना गया। प्रधानाचार्य डॉ. बीआर सक्सेना ने दसवीं कक्षा के छात्र-छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बच्चों से कहा कि जिंदगी में लक्ष्य हासिल करने और सफल होने के लिए कड़ी मेहनत करें। वहीं नशे से हमेशा दूर रहें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें