फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: लाव लश्कर के साथ पहुंचे देवी-देवता, फाग मेले का आगाज

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला स्तरीय फाग मेले में पहली बार शिमला और कुल्लू के 27 देवी-देवता पहुंचे, चार दिन तक रहेगी मेले की धूम
विज्ञापन

आनी क्षेत्र के आराध्य देवता खुड्डीजल महाराज ने पहली बार फाग मेले में की शिरकत
संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। बुशहर रियासत के देव संस्कृति के परिचायक जिलास्तरीय फाग मेले में देवी-देवताओं के आगमन के साथ आगाज हुआ। मंगलवार को लाव लश्कर के साथ देवी-देवता रामपुर पहुंचे तो देव धुनों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। इस दौरान देवधुनों पर थिरकते हुए दो दर्जन से अधिक देवी-देवता और हजारों की संख्या में देवलूओं और भक्तों के साथ फाग मेले में पहुंचे। पद्म महल परिसर के मुख्यद्वार पर मेला आयोजक नगर परिषद के अधिकारी, पार्षद और कर्मचारियों ने मेले में आए देवी- देवताओं का स्वागत किया। फाग मेले की पूर्व संध्या पर क्षेत्र के अधिष्ठाता एवं आराध्य देवता साहिब रचोली जाख, देवता साहिब दत्त महाराज बसाहरा और देवता साहिब काजल गसोह अपने देवलूओं के साथ पद्म महल परिसर पहुंचे। यहां पहुंचकर उन्होंने वर्षों परंपरा का निर्वहन करते हुए राज दरबार में होली खेली। राज दरबार की ओर से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह और लोक निर्माण विभाग एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने देवताओं का स्वागत किया और सभी देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने सदियों से चली आ रही परंपराओं का निर्वहन कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि का आशीर्वाद लिया। मंगलवार सुबह देवता जाख रचोली वापस मंदिर के लिए रवाना हुए। इसके बाद शिमला और कुल्लू जिले के देवी-देवताओं का आगमन शुरू हुआ। मेले में पहली बार शामिल हो रहे आनी क्षेत्र के आराध्य देवता खुड्डीजल महाराज हजारों कारदार और देवलूओं के साथ रामपुर पहुंचे। ढोल-नगाड़ों की थाप पर नेशनल हाईवे पांच से होते हुए सभी देवता पद्म महल परिसर पहुंच। यहां नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी डॉ. वरुण शर्मा, नगर परिषद के पार्षदों और कर्मचारियों ने देवताओं का स्वागत किया। नगर परिषद रामपुर की ओर से मेले में आए देवताओं के ठहरने और खाने-पीने की व्यवस्था की गई है। मेले में आए देवी-देवताओं को शहर के विभिन्न मंदिरों में ठहरने की व्यवस्था की गई है। नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी डॉ. वरुण शर्मा ने बताया कि इस बार जिलास्तरीय फाग मेले में 27 देवी-देवता भाग ले रहे हैं। उन्होंने यहां पहुंचे देवी-देवताओं से क्षेत्र की सुख समृद्धि की कामना की है। इस मौके पर नगर परिषद के एसडीओ अमित गौतम, पार्षद प्रीति कश्यप, प्रदीप कुमार, रोहिताश्व सिंह मेहता, गोविंद राम सहित नगर परिषद के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें