फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रामपुर में 26 से 29 तक सजेगा जिलास्तरीय फाग मेला

विज्ञापन
विज्ञापन
मेला कमेटी ने शिमला, कुल्लू के 23 देवी, देवताओं को भेजा निमंत्रण
विज्ञापन


देवताओं को करीब पांच लाख की नजराना और प्रतियोगी राशि आवंटित करेगी मेला कमेटी

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। ऐतिहासिक जिलास्तरीय फाग मेला 26 से 29 मार्च तक आयोजित होगा। रामपुर के राजदरबार परिसर में आयोजित होने वाले मेले में शिमला और कुल्लू जिले के दो दर्जन देवी-देवता भाग लेंगे। इस बार मेले में आने वाले देवी-देवताओं की नजराना राशि और सांस्कृतिक प्रतियोगिता के विजेताओं को मेला कमेटी करीब पांच लाख रुपये की राशि आवंटित करेगी। चार दिवसीय जिलास्तरीय फाग मेले में शामिल होने के लिए कुल्लू और शिमला जिले के 23 देवी-देवताओं को निमंत्रण भेजे गए हैं, हालांकि देवताओं की संख्या में वृद्धि भी हो सकती है। फाग मेले में नेशनल हाईवे पांच पर दुकानें सजाई जाएंगी, वहीं पदम महल परिसर में देव परंपरा की झलक देखने को मिलेगी। हर वर्ष इस ऐतिहासिक मेले में हजारों की संख्या में लोग पहुंचते हैं। मेला कमेटी ने देवता साहिब रचोली, देवता साहिब बसाहरु, देवता साहिब गसोह, देवता साहिब शिंगला, देवता साहिब छोटू कीम, देवता साहिब डंसा, देवता साहिब लालसा, देवता साहिब शनेरी, देवी साहिबा बाड़ी, देवता साहिब धारा सरघा, देवता साहिब ब्रांदली, देवता साहिब पलथान शोली, देवता साहिब टूटू, देवता साहिब लैलन, देवता साहिब खुडीजल नाग आनी देवरी, देवता साहिब छिज्जा कालेश्वर देवठी, देवता साहिब पंचवीर कमडाली बौंडा सराहन, देवता साहिब बागा सराहन, देवता साहिब तेबन, देवता साहिब मड़ेलु भदराल, देवता साहिब चम्भू कशोली, देवता साहिब शलाट और देवता साहिब चाटी को फाग मेले के लिए निमंत्रण भेजा है। इन देवताओं को मेला कमेटी द्वारा करीब 4 .81 लाख रुपये की नजराना राशि भेंट की जाएगी। मेले के दौरान आयोजित होने वाली सांस्कृतिक प्रतियोगिता में प्रथम आने वाले दल को 5,100, द्वितीय रहने वाले को 3,100 और तृतीय स्थान पाने वाले दल को 2,100 रुपये की राशि से नवाजा जाएगा। नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी डॉ. वरुण शर्मा ने बताया कि जिलास्तरीय फाग मेले के आयोजन को लेकर तैयारियां चल रही हैं। मेले में शिरकत करने के लिए क्षेत्र के 23 देवी-देवताओं को निमंत्रण भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें