सर्वपल्ली राधा कृष्णनन बीएड कॉलेज का परीक्षा परिणाम रहा शानदार
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। सर्वपल्ली राधा कृष्णनन बीएड/एमएड प्रशिक्षण संस्थान नोगली का बीएड के चौथे सेमेस्टर की परीक्षा का परिणाम बेहतरीन रहा है। इसमें वैभव बंसल ने 83 प्रतिशत अंक लेकर प्रथम स्थान हासिल किया है। वहीं पूजा कुमारी ने 82.42 प्रतिशत अंक लेकर दूसरा और मोनिका ठाकुर ने 81.64: अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। संस्थान के चौथे सेमेस्टर के 25 छात्र-छात्राओं ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक और 120 छात्र-छात्राओ ने 70 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। वहीं शेष छात्र-छात्राओं ने 65 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। संस्थान के अध्यक्ष डॉ. मुकेश शर्मा ने अच्छे परिणाम के लिए अध्यापक वर्ग और छात्र-छात्राओं को बधाई दी है। संस्थान के प्रधानाचार्य डॉ. नवीन मोक्टा ने संस्थान की प्रशिक्षु छात्र-छात्राओं को बधाई दी।