संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। लाल बहादुर शास्त्री काॅलेज सरस्वतीनगर में भारत स्काउट एवं गाइड के स्थापना दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर प्राचार्य डाॅ. प्रेम प्रकाश चौहान बतौर मुख्यातिथि उपस्थित हुए। कार्यक्रम में छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियों से खूब वाहवाही लूटी। काॅलेज के रेंजर लीडर प्रो. विजय लक्ष्मी और रोवर लीडर प्रो. संदीप राठौर ने स्काउट एवं गाइड की गतिविधियों पर प्रकाश डाला। ईशान शर्मा ने यूनिट की उपलब्धियों को साझा किया। इस दौरान रेंजर्स और रोवर्स ने प्रदूषण निवारण पर एक नुक्कड़ नाटिका का मंचन भी किया। प्राचार्य डाॅ. पीपी चौहान ने अपने संबोधन से छात्रों का मार्गदर्शन किया। छात्राें ने पहाड़ी नाटियों की प्रस्तुति से खूब तालियां बटोरीं। कार्यक्रम के अंत में परीक्षा शर्मा ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।