फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: भाषण से पर्यावरण संरक्षण करने का किया आह्वान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नेरवा (रोहड़ू)। शहीद श्याम सिंह राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नेरवा में वीरवार को पर्यावरण दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान ईको क्लब ने नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुत देकर विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के बारे में जागरूक किया। राष्ट्रीय सेवा इकाई की स्वयंसेवी उर्वशी टेगटा और महालक्ष्मी डोगरा ने भाषण के माध्यम से पर्यावरण को सुरक्षित करने का आह्वान किया। प्रधानाचार्य केवल राम चौहान ने अपने वक्तव्य में पर्यावरण को बचाने का आह्वान किया और विद्यार्थियों को पौधरोपण करने के साथ ही उनकी देखभाल करने के लिए भी प्रेरित किया। इसके बाद एनएसएस इकाई की कार्यक्रम अधिकारी ममता तेगटा, राजेंद्र प्रसाईक, ईको क्लब के इंचार्ज संजीव दफराइक, सविता चौहान, नेहा हिमटा नताशा ठाकुर , एनसीसी अधिकारी विनय ठाकुर, कंवर टंगड़ाइक और सभी विद्यार्थियों ने मिलकर स्कूल परिसर में पौधरोपण किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें