फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: हल्के से हवा के झोंके से नित्थर में गुल हो रही बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
आठ घंटे विद्युत आपूर्ति रही ठप, हजारों लोग झेलते रहे परेशानियां, ग्रामीणों और कारोबारियों में रोष
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नित्थर (कुल्लू)। उपतसहील नित्थर के धनाह, धार, घरोली ओर पलेही पंचायत में बीते आठ घंटे से विद्युत आपूर्ति ठप रही। विद्युत आपूर्ति अवरुद्ध होने से नित्थर उप तहसील की हजारों की जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ा। बुधवार शाम को भी यहां बिजली आपूर्ति ठप रही जो वीरवार सुबह बहाल हो पाई। ग्रामीणों का कहना है कि थोड़ी सी हवा के चलने पर क्षेत्र में बिजली गुल हो जाती है और क्षेत्र में अंधेरा पसर जाता है। शाम के समय लाइट चली जाए तो रातभर बिजली न होने से लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। वहीं इन दिनों क्षेत्र में विद्युत के अघोषित कटों की मार भी ग्रामीण झेल रहे हैं। स्थानीय लोगों में बिजली बोर्ड की कार्यप्रणाली को लेकर भारी रोष है। लोगों का कहना है कि बिजली के कट हर दिन लग रहे हैं। इससे समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने कहा कि विद्युत बोर्ड को इस समस्या से अवगत करवाया गया, आश्वासन के बाद भी समस्या का हल नहीं हो पा रहा है। नित्थर के सुरेंद्र चौहान, मनजीत ठाकुर, अंकुश कश्यप, चंद्र कश्यप, नीटू और विकास मेहता सहित अन्य लोगों ने विभाग से समस्या को जल्द दूर करने की मांग उठाई है। सहायक अभियंता विद्युत विभाग सब डिविजन नित्थर भूषण ठाकुर का कहना है कि तारों के लंबे-लंबे स्पेन होने के कारण हवा चलने से आपस में टकराने से समस्या पेश आ रही है। जल्द ही विद्युत बोर्ड इस पर कार्य करेगा, जिससे लोगों को बिजली से संबंधित समस्या का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें