फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: बिजली के अघोषित कटों से जूझ रहे हजारों लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्रौ, जगातखाना और साथ लगती पंचायतों में रोजाना लग रहे बिजली कट, उपभोक्ता परेशान
विज्ञापन


करोड़ों की राशि खर्च करने के बाद भी उपभोक्ताओं को नहीं मिला नियमित विद्युत आपूर्ति

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। देश के विभिन्न राज्यों को रोशन करने वाले हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण इलाकों में अभी भी हजारों लोग विद्युत संबंधी समस्याओं से जूझ रहे हैं। हजारों मेगावाट विद्युत उत्पादन के बाद भी प्रदेश के कई ग्रामीण इलाकों में विद्युत के अघोषित कट और लो वोल्टेज की समस्या चल रही है। रामपुर शहर के साथ सटी जगातखाना और ब्रौ पंचायत में भी बीते लंबे समय से बिजली के अघोषित कटों से हजारों उपभोक्ता परेशान हैं। आए दिन घंटों बिजली गुल रहने से उपभोक्ताओं को खासी दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। गौर हो कि ब्रौ, जगातखाना और साथ लगती पंचायतों में विद्युत आपूर्ति को दुरूस्त करने के लिए करोड़ों रुपये की राशि खर्च की गई। क्षेत्र को नोगली सबस्टेशन के साथ-साथ कोटला सब स्टेशन से भी जोड़ा गया। नए पोल, ट्रांसफार्मर और लाइन बिछाने के बाद भी बिजली के अघोषित कट और लो वोल्टेज की समस्या अब भी बनी हुई है। क्षेत्र में दिन हो या फिर रात कभी भी बिजली गुल हो जाती है। इस कारण हजारों उपभोक्ता बीते लंबे समय से परेशानियां झेलने को मजबूर हैं। बिजली गुल होने से सबसे अधिक परेशानियां स्कूली बच्चों और कर्मचारी वर्ग को हो रही है। सुबह सवेरे बत्ती गुल होने के कारण स्कूल, कार्यालयों को जाने वाले लोग बिना बिजली दिक्कतें झेलते हैं। बिना बिजली लोगों के रोजमर्रा के कार्य प्रभावित हो रहे हैं। वहीं बिजली पर आधारित संस्थाओं, कार्यालयों और बैंक पहुंचने वाले लोगों को भी बिना बिजली खासी दिक्कतें पेश आ रही हैं। दोनों पंचायतों में दर्जनों ऐसे संस्थान हैं, जहां रोजाना लोग कार्यों के लिए पहुंचते हैं। अकसर बिजली गुल होने के कारण यहां पहुंचने वाले लोग परेशानियों से दो चार हो रहे हैं। विद्युत बोर्ड प्रबंधन से बार-बार गुहार लगाने के बाद भी विद्युत आपूर्ति में सुधार नहीं हो रहा। जगातखाना पंचायत में बीते करीब एक सप्ताह से रोजाना अघोषित कट लग रहे हैं। विद्युत उपभोक्ता मोहर सिंह, डोला सिंह, पंकज कुमार, अनिल कुमार, ओम प्रकाश, दलजीत सिंह, जय सिंह और रूपलाल सहित अन्य उपभोक्ताओं ने विद्युत बोर्ड प्रबंधन से समस्या का जल्द स्थायी समाधान कर सुचारू विद्युत आपूर्ति मुहैया करवाने की मांग की है। विद्युत बोर्ड निरमंड के अधिशासी अभियंता जय कुमार ठाकुर ने कहा कि लोड की समस्या होने के कारण विद्युत कट लग रहे हैं। संबंधित विभागाधिकारी को नए कंडक्टर लगाने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि जल्द उपभोक्ताओं को बिजली के अघोषित कटों से निजात दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें