संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। प्राथमिक पाठशालाओं में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रामपुर में किया गया। प्रशिक्षण के पहले चरण में 80 शिक्षकों ने भाग लिया। दो दिवसीय सेमीनार में शिक्षा के स्तर में सुधारने लाने के लिए विभिन्न मुद्दों पर मंथन किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता बीपीओ रामपुर हेमलता ने की। उन्होंने बताया कि इसका मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना है। प्राथमिक पाठशालाओं में पहली और दूसरी कक्षाओं में अब विद्यार्थियों को अंग्रेजी माध्यम में पढ़ाई करवाई जा रही है।इसको लेकर शिक्षकों के लिए दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। बुधवार को कार्यशाला का समापन हुआ। सेमीनार में नौनिहालों को किस तरह से बेहतर शिक्षा मुहैया करवाई जाए, इसके बारे में जागरूक किया गया। उन्होंने बताया कि शिक्षकों के लिए दूसरे चरण का प्रशिक्षण शिविर 17 और 18 मई को आयोजित किया जाएगा।