संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कल्पा की एनएसएस इकाई एवं ईको क्लब ने प्रधानाचार्य रामदासी ओर अन्य अध्यापकों की अध्यक्षता में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया। इस दौरान छात्र और छात्राओं ने स्कूल परिसर में पौधरोपण किया। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी निशा नेगी ने बताया कि कार्यक्रम में नारा लेखन, चित्रकला और प्रश्नोतरी प्रतियोगिताएं करवाई गईं। सभी विद्यार्थियों ने स्कूल प्रांगण से लेकर ग्राम पंचायत कल्पा तक रैली निकाली और विश्व पर्यावरण दिवस पर लोगों को जागरूक किया।