फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर बुशहर: दत्तनगर स्कूल में मेधावी छात्र और छात्राओं को नवाजा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रामपुर बुशहर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल दत्तनगर में मंगलवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया गया। समारोह में स्थानीय विधायक नंदलाल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत छात्राओं ने सरस्वती वंदना से की। इसके बाद विद्यार्थियों ने मनमोहक प्रस्तुतियां देकर सबका मन मोह लिया।

विद्यार्थियों ने पहाड़ी, किन्नौरी और फिल्मी गीतों पर खूब धमाल मचाया। इसमें धूम धड़ाका, हाय रेश, कुछ सैलड़ियां कुछ पिलड़ियां, पिंक प्लाजो और कुल्लू वाली शाॅल लाई दे जैसे गीतों पर नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। इस मौके पर स्कूल के प्रधानाचार्य भीम वर्मा ने मुख्यातिथि का स्वागत किया और स्कूल की विभिन्न गतिविधियों से अवगत करवाया। कार्यक्रम में सर्वश्रेष्ठ छात्र का खिताब नितिन, सर्वश्रेष्ठ छात्रा का खिताब स्मृति भंडारी और सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी देबू थापा को चुना गया। मुख्यातिथि ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यार्थी जीवन में अनुशासन का बडा महत्व है।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रों को अनुशासन का पालन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी छात्रों को बढ़चढ़ कर भाग लेना चाहिए। खेलों में भाग लेने से आपसी भाईचारे की भावनाएं उत्पन्न होती हैं। उन्होंने स्कूल प्रबंधन समिति और स्कूल प्रबंधन को आश्वासन दिया कि उनकी सभी समस्याओं और मांगों को जल्द पूरा करने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें