फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: चैत्र नवरात्र के अंतिम दिन डुंडी माता मंदिर में लगा भंडारा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


नेरवा (रोहड़ू)। चैत्र नवरात्रों के अंतिम दिन उपमंडल चौपाल के विभिन्न मंदिरों में बड़ी संख्या में लोगों ने शीश नवाया। मंदिरों में इस अवसर पर विशेष पूजा-अर्चना की गई। कई मंदिरों में भंडारों का आयोजन भी किया गया। इसमें हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। बुधवार सुबह से ही मंदिरों में कतार लगना शुरू हो गई थी। इस दौरान दूर-दूर से श्रद्धालु मंदिरों में पहुंचे। यहां उन्होंने पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। नेरवा के महामाया डुंडी माता मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगना शुरू हो गया था। मंदिर में प्रथम नवरात्र से ही ब्राह्मणों की ओर से विधि विधान से विशेष पूजा की जा रही थी। चैत्र नवरात्र के अंतिम दिन पूर्ण आहुति डालकर यज्ञ का विधिवत समापन हुआ। इस अवसर पर डुंडी माता मंदिर कमेटी की ओर से भंडारे का आयोजन भी किया गया था। इसमें हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें