फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: शुष्क ठंड ने बिगाड़ी सेहत, खांसी, जुकाम और बुखार की चपेट में आए लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
महिलाओं और बुजुर्गों के साथ-साथ बच्चे भी चपेट में आए, एहतियात बरतने की सलाह
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नेरवा (रोहड़ू)। नवंबर के बाद कम बारिश के कारण पड़ रही शुष्क ठंड से लोग वायरल की चपेट में आ रहे हैं। इससे अस्पतालों की ओपीडी में मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। महिलाओं और बुजुर्गों के साथ-साथ बच्चे भी सर्दी, खांसी, जुकाम और बुखार की चपेट में आ रहे हैं। अधिकतर रोगी अस्पतालों में जांच के बाद दवाइयां देकर घर भेजे जा रहे हैं। डॉक्टर ऐसे मौसम में लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं। मौसमी बुखार के चलते नेरवा, चौपाल और कुपवी के अस्पतालों में बुखार, वायरल और ठंड से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ गई है। अस्पताल आने वाले अधिकतर मरीज खांसी, बुखार और गले में हो रहे संक्रमण से पीड़ित हैं। रोगियों को बुखार के साथ-साथ गले में तीव्र दर्द की शिकायत हो रही है। इससे बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं। ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर चौपाल डॉक्टर प्रेम चौहान ने बताया कि यह बदलते मौसम के साथ होने वाली बीमारियां हैं, जो हर वर्ष होती हैं। इस वर्ष मौसम काफी शुष्क रहा है। सुबह और शाम ठंड बढ़ने लगी है। ऐसे में लोग एहतियात बरतें। बुखार के लक्षण होने पर तुरंत चिकित्सक से जांच करवाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें