फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: अंतरसदनीय क्रिकेट स्पर्धा में यमुना और ब्यास सदन ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रामपुर बुशहर। दिल्ली पब्लिक स्कूल झाकड़ी में तीसरी से पांचवी कक्षा तक के छात्र और छात्रा वर्ग की अंतरसदनीय क्रिकेट खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में प्रतिभागियोंं ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। छात्र वर्ग में यमुना सदन ने पहला, सतलुज सदन ने दूसरा, ब्यास सदन ने तीसरा और रावी सदन ने चौथा स्थान हासिल किया। वहीं छात्रा वर्ग में ब्यास सदन ने पहला, सतलुज सदन ने दूसरा, यमुना सदन ने तीसरा और रावी सदन ने चौथा स्थान पाया। प्रधानाचार्य डॉ. मुकेश कुमार गुप्ता ने खेल के मैदान में क्रिकेट मैच क शुभारंभ किया। बच्चों का उत्साह वर्धन करते हुए उन्हें जीतने के लिए प्रेरित करते हुए खेल में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए बधाई दी। उन्होंने विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें