डोडरा क्वार की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला क्वार के विद्यार्थियों ने मतदान करने का संदेश
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। निर्वाचन आयोजन की ओर से स्वीप एक्टिविटीज के तहत डोडरा क्वार की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला क्वार में पोस्टर बनाने, नारा लेखन और भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों ने डोडरा क्वार के लोगों से अपील की कि इस बार लोकसभा में बढ़-चढ़कर भाग लें और लोकतंत्र को मजबूत बनाएं रखने में सहभागिता सुनिश्चित करें। कार्यक्रम में मुख्य रूप से डोडरा क्वार के नायब तहसीलदार जयकिशन और स्वीप कार्यक्रम के नोडल अधिकारी प्रो. भरत खेपान, स्कूल प्रिंसिपल सुकुमार ,अध्यापक लुकेश कास्टा, रेखा विशोला और नरेंद्र भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में नोडल स्वीप प्रो. भरत खेपान और नायब तहसीलदार जयकिशन ने प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को समानित किया। नारा लेखन में प्रसिद्ध प्रथम, दयश नेगी दूसरे और तृतीय स्थान संयुक्त रूप से अनमोल और पलक चौहान ने प्राप्त किया। पोस्टर बनाने कनिष्क में प्रथम किंजल द्वितीय और आयुष शर्मा तीसरे स्थान पर रहे। भाषण प्रतियोगिता में अनमोल प्रथम, आयुष नेगी दूसरे और तृतीय स्थान संयुक्त रूप से समृद्धि और पलक रहे।