फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रिकांगपिओ में चिकित्सकों ने मोमबत्तियां जलाकर जताया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रिकांगपिओ (किन्नौर)। एनपीए और अन्य मांगें पूरा न होने पर एचएमओए की हिमाचल प्रदेश मेडिकल चिकित्सा अधिकारी संघ किन्नौर ने बुधवार को 9:30 से 12:00 बजे तक कलम विराम कर हड़ताल की। इस दौरान चिकित्सकों ने मोमबत्तियां जलाकर प्रदेश सरकार के खिलाफ रोष प्रकट किया। विरोध प्रदर्शन में उनके परिजन भी शामिल हुए। एचएमओए किन्नौर इकाई के अध्यक्ष द्विज शर्मा, वरिष्ठ उप अध्यक्ष अन्वेषा , उपाध्यक्ष डॉ. लिज़ा, सचिव सोनम गियालच्छेन नेगी, डाॅ. जीतन, डॉ शीतल, डाॅ. साक्षी, डॉ भारतेंदु, डाॅ. अनुभाव, डॉ ज्ञान ,डाॅ. जड़ेत, डाॅ. प्रतिभा, डाॅ. अविनाश, डाॅ. ऋद्धिका और डॉ. अदिति ने बताया कि कई महीनों से चिकित्सक हड़ताल पर पर हैं लेकिन अभी तक प्रदेश सरकार ने उनकी कोई भी मांग पूरी नहीं की है। उन्होंने कहा कि जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता, तब तक उनकी हड़ताल जारी रहेगा। उन्होंने चेताया कि जल्द उनकी मांगें पूरी नहीं हुई तो सभी चिकित्सक सामूहिक अवकाश में जा सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें